सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का पंचायती राज चुनाव अगस्त,26 तक का आदेश* --
By Goapl Gupta ·
03 Mar 2026 ·
46 views
*सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का पंचायती राज चुनाव अगस्त,26 तक का आदेश* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। हाल ही पंचायती राज चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए चुनाव करवाने की समय-सीमा 15 अप्रैल, 2026 से बढ़ाकर 15 अगस्त,2026 तक कर दी है और इस अवधि में चुनाव संपन्न कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, नवंबर-दिसंबर में कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल राज्य सरकार चार माह पूर्व समाप्त करेगी। इससे सरकार पूरे राजस्थान में एक साथ पंचायती राज चुनाव कराने की तैयारी कर सकेगी।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राज्य सरकार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। माना जा रहा है कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन अधिक सुचारू रहेगा।