ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*उत्तर पश्चिम रेलवे को फरवरी में रिकॉर्ड सकल राजस्व की प्राप्ति*

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 16 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे को फरवरी में रिकॉर्ड सकल राजस्व की प्राप्ति*

*इस वित्त वर्ष में फरवरी माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे की स्थापना से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन*

उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025- 26 में फरवरी 2026 तक 7810 करोड रुपए का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व प्राप्त किया है । यह उत्तर पश्चिम रेलवे का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक 7810 करोड रुपए का सकल राजस्व प्राप्त किया है जो इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व 7212 करोड़ रुपए (वित्त वर्ष 2024-25) से 8.30% अधिक है।

महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल दिशा-निर्देश में उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष में अभी तक (फरवरी 2026 तक) सभी मदो जैसे यात्री आय, अन्य कोचिंग आय, टिकट चेकिंग राजस्व, पार्सल राजस्व, गैर-किराया राजस्व, पार्किंग राजस्व इत्यादि में अभूतपूर्व वृद्धि प्राप्त की है।

इस वित्त वर्ष में फरवरी 2026 तक प्राप्त यात्री आय 3374 करोड़ रुपए पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 9.76% अधिक है, अन्य कोचिंग आय 330 करोड़ रुपए भी पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 5.77% अधिक है। इस अवधि में टिकट चेकिंग राजस्व रुपए 67.39 करोड़ भी पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (वर्ष 2023-24) 63.22 करोड़ रुपए से अधिक है। पार्सल राजस्व भी इस अवधि में 72.85 करोड़ रुपए रहा जो पिछले सर्वश्रेष्ठ 70.56 करोड़ रुपए ( वर्ष 2015-16) से अधिक है। इस अवधि में गैर-किराया राजस्व 16.56 करोड रुपए रहा जो पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14.90 करोड़ रुपए ( वर्ष 2024-25) से अधिक है। इस अवधि में प्राप्त पार्किंग राजस्व 8.11 करोड़ रुपए भी पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7.48 करोड़ रुपए ( वर्ष 2024-25) से 24.1% अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर माल लदान और मालभाड़े से प्राप्त राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। फरवरी 2026 तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर 27.382 मीट्रिक टन माल लदान किया जो पिछले वित्त वर्ष में फरवरी 2025 तक हुए माल लदान से 4.09% अधिक है। इस माल लदान से प्राप्त राजस्व 3440 करोड़ रुपए भी पिछले वर्ष के मुकाबले 5.49% अधिक है।

रेल राजस्व और यात्रियों की सुविधा में वृद्धि हेतु निरंतर योजना बनाकर समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं में विभिन्न त्योहारों और पर्वों के अवसरों पर पूर्व के वर्षों में विभिन्न दिशाओं में यात्री भार की समीक्षा की जाती है। इसके साथ ही विभिन्न शहरों के लिए चल रही नियमित ट्रेनों में यात्री भार और प्रतीक्षा सूची की भी निरंतर समीक्षा की जाती है जिससे उन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है । यह प्रदर्शन आधुनिकरण, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित विकास के प्रति उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube