ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आरएमवी विज़न एकेडमी में दो दिवसीय एग्जीबिशन का भव्य उद्घाटन

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 237 views
आरएमवी विज़न एकेडमी में दो दिवसीय एग्जीबिशन का भव्य उद्घाटन

चीफ एडिटर राजीव जैन राजस्थान पत्रिका रहे उपस्थित

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।*द विजन एकेडमी विद्यालय* में *22 दिसंबर 2025 सोमवार* को दो दिवसीय *वार्षिक एग्ज़ीबिशन* का भव्य शुभारंभ हुआ l जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. (कर्नल) एस. एस. सारंगदेवोत वाइस-चांसलर, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर
और चेयरपर्सन, भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी, उदयपुर
....राजीव जैन चीफ एडिटर राजस्थान पत्रिका, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा सामर, संस्था मंत्री नितिन हिंगड़, डॉ. मुकेश श्रीमाली, के.पी तलेसरा, महेश सोनी थे। आरएमवी संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, सचिव नितिन हिंगड़,कार्यकारिणी सदस्य डॉ महीप भटनागर एवं महेश चंद्र स्वर्णकार उपस्थित थे।
इस वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे, अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला एवं शिल्प, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, रोबोटिक्स तथा बाल रचनात्मकता जैसे विभिन्न ज़ोन बनाए गए थे। प्ले-ग्रुप से लेकर कक्षा XII तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित मॉडल, चार्ट, वर्किंग प्रोजेक्ट और कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं।
विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी आत्मविश्वास के साथ दी, जिसे देखकर अभिभावक और अतिथिगण अत्यंत प्रभावित हुए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में नवाचार और आत्मनिर्भरता का विकास करती हैं।
विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा विभिन्न रोचक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। और कहीं रोचक गेम्स का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने भारत के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर नाटक भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य कला से सभी का मनमोहन लिया
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा सामर बताया कि
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और सृजनात्मक क्षमता का विकास करना रहा हैं । यह प्रदर्शनी अगले दिन यानि 23 दिसंबर मंगलवार को भी विद्यार्थियों के लिए जारी रहेगी l

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube