ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार का महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत

By Goapl Gupta · 08 Mar 2026 · 21 views
पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार का महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के लिए यह दिन विशेष उत्साह और गौरव का अवसर रहा, जब 1988 समर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रसिद्ध फील्ड हॉकी खिलाड़ी तथा 1986 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता भारतीय टीम के सदस्य सुजीत कुमार अपने उदयपुर आगमन के दौरान विद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों से खेल की बारीकियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रांगण में हुआ, जहाँ एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और गरिमा के साथ अतिथियों की अगवानी की। तत्पश्चात अध्यापकगणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका हार्दिक अभिनंदन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी तथा उदयपुर हॉकी संघ के सचिव श्री कुलदीप सिंह झाला भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अपने प्रेरक संबोधन में सुजीत कुमार ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि "जीवन में शिक्षकों का योगदान माता-पिता के समान महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता जहाँ बच्चों को जीवन देते हैं, वहीं शिक्षक उन्हें सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि "आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, अनुशासन और जीवन मूल्यों के साथ समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें, तो जीवन में बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर सकते हैं।"

इस अवसर पर उदयपुर हॉकी संघ के सचिव कुलदीप सिंह झाला ने श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से खेल गतिविधियों को नई दिशा और प्रोत्साहन मिला है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने तथा अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता को विकसित करने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube