ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 97 views
ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

कटारिया के मुख्य आतिथ्य हुए समारोह में दिया स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का सूत्र

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उदयपुर केंद्र के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर टाउनहॉल सुखाड़िया रंगमंच में स्वर्ण जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया उपस्थित रहे। कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के अशांत और भागदौड़ भरे युग में, जब मानव बाहरी साधनों में सुख खोज रहा है, ब्रह्माकुमारीज़ हमें अंतरात्मा की शांति और स्व-परिवर्तन द्वारा विश्व परिवर्तन का अमूल्य संदेश देती है। यही इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारिज़ की समस्त परिवार को हार्दिक बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह संस्था आने वाले वर्षों में भी मानवता के कल्याण हेतु इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहे।

उदयपुर केंद्र संचालिका रीटा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ राजस्थान उप क्षेत्रीय संचालिका बीके पूनम दीदी जी ने 50 वर्षो की स्वर्णिम यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यालय माउंट आबू से आए विश्वविख्यात वक्ता वरिष्ठ राजयोगिनी बीके शीलू दीदी जी ने सभी को एकता एवं विश्वास का संदेश देते हुए विश्व शांति पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होने सभी को सुख शांति का शिव मंत्र दिया। बीके डॉक्टर सविता दीदी ने अपना अनुभव सुनते हुए कहा कि उनकी लौकिक मेडिकल पढ़ाई एवम अलौकिक यात्रा उदयपुर से ही शुरू हुई। समारोह में राजस्थान की ब्रह्माकुमारी तपस्वीनियों ने उपस्थित होकर वातावरण को अलौकिक बना दिया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube