ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वंदे मातरम" भित्ति पत्रिका का विमोचन

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 35 views
"वंदे मातरम" भित्ति पत्रिका का विमोचन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में भित्ति पत्रिका "वंदे मातरम" का विधिवत् विमोचन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी सर एवं संस्था सचिव श्रीमान् अमरपाल सिंह जी पाहवा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विमोचन के अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने छात्राध्यापिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह वंदे मातरम देशभक्ति, सृजनशीलता एवं लेखन कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। संस्था सचिव महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित रूप से अध्ययन के साथ-साथ साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना है, इस अवसर पर सभी छात्राध्यापिकाएं एवं व्याख्यातागण उपस्थित रही।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube