राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* रेंजर्स को दी महिला सुरक्षा की जानकारी *निर्भया स्क्वाड टीम की अभिनव पहल*
By Goapl Gupta ·
14 Mar 2026 ·
33 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* रेंजर्स को दी महिला सुरक्षा की जानकारी
*निर्भया स्क्वाड टीम की अभिनव पहल*
झुंझुनू ,14 मार्च ,पुलिस अधीक्षक झुंझुनू के आदेशानुसार सुरक्षा सखी पखवाड़े अभियान के दौरान निर्भया स्क्वाड टीम के द्वारा स्काउट गाइड की बालिकाओं/रेंजर्स को राज कॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया व नये कानून और गरिमा महिला हेल्पलाइन नंबर,चाइल्ड सुरक्षा , यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान सी ओ स्काउट महेश कालावत, मान महेंद्र सिंह भाटी,विक्की कुमार, विजय गर्वा, सौरव केडिया, दिनेश कुमार, रामानंद आजाद सहित रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं