सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन कल
By Goapl Gupta ·
14 Mar 2026 ·
41 views
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन कल
उदयपुर जनतंत्र की आवाज।
देश के अग्रणी राष्ट्रीयकृत बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नवस्थापित क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर का उद्घाटन 16 मार्च 2026 को बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कल्याण कुमार के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
अब तक उदयपुर क्षेत्र की बैंक शाखाओं का संचालन जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से किया जाता रहा है। उदयपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से बैंकिंग सेवाओं के संचालन में अधिक सुविधा, गति एवं प्रभावशीलता आएगी तथा क्षेत्र की शाखाओं के प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी।
नवस्थापित क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर के क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में श्री नितिन शर्मा को नियुक्त किया गया है। इनके अधीन उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, सिरोही, आबूरोड, सलूम्बर, प्रतापगढ़ एवं छोटी सादड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों की बैंक शाखाएं संचालित होंगी।
उद्घाटन समारोह में दिल्ली अंचल के अंचल प्रमुख श्री शीशराम तुंदवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त श्री मेहेर कुमार पाणिग्रही (अंचल प्रमुख, जयपुर), श्री गजराज सिंह मीणा (उप अंचल प्रमुख, जयपुर) एवं श्री विभूति भूषण झा (क्षेत्रीय प्रमुख, जोधपुर) सहित बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।