ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हरी झंडी दिखाकर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय इन्द्रपुरा उदयपुरवाटी जिला झुन्झुनू के लिए रवाना किया।

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 68 views
पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ नीम का थाना की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता ने आज दिनांक 22-12-2025 को विद्यालय की कुल 50 पचास छात्राओं के दल को प्रभारी सहित श्रीमती कुसुमलता, पीटीआई सुमित्रा सिंह,जीवनलता व्या, मंजु शर्मा व्या,आदि को एक्स्पोज़र विजिट के लिए हरी झंडी दिखाकर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय इन्द्रपुरा उदयपुरवाटी जिला झुन्झुनू के लिए रवाना किया। वहां के समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को विज्ञान लैब, भौतिक लैब, व संगीत लैब , वहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद केजीबी विद्यालय के प्रधानाचार्या श्री महावीर प्रसाद मीणा ने छात्राओं को परिश्रम कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। अन्त में प्रधानाचार्य महोदया ने मीणा जी को व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद् ज्ञापित किया।🙏🌷🙏
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube