सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का किया आयोजन*
By Goapl Gupta ·
15 Mar 2026 ·
54 views
*सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का किया आयोजन*, *जन जागरुकता अंतर्गत सामाजिक विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक छात्राओं को दिए जा रहे महत्वपूर्ण टिप्स,*
नीमकाथाना। पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ प्रांगण में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रिय सेवा योजना (NSS) शिविर आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहलता उप प्रधानाचार्य राजेश खोकर व शिविर प्रभारी जीवन लता खींची द्वारा किया गया। शिविर प्रभारी जीवन लता ने दी जानकारी से बताया कि शिविर के पहले चरण में कक्षा 12 वीं स्वयंसेवक छात्राओं ने हिस्सा लिया है। जिन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों के विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी में छात्राओं की जिज्ञासा को प्रयोगात्मक रूप में प्रदर्शन देकर शांत किया गया तथा आम सामाजिक जीवन में सेवा को धर्म मानकर प्रेरणा का उदाहरण बने। ऐसे जनजागरुक प्रयास करते रहने पर जोर दिया गया। बताया गया कि स्वयंसेवकों द्वारा इस तरह के सेवा कार्य व्यवहारिक भारतीय संस्कृति की अवधारणा रही है। शिविर प्रभारी द्वारा मौजूद रही सभी स्वयंसेवक साथ छात्रों को बताया गया है कि सात दिवसीय इस कैंप में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण,स्वास्थ्य जागरूकता रैली, बालिका सुरक्षा, शिक्षा जागरूकता, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर विद्यालय समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही।