ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नवरात्री मेले के अवसर पर मुम्बई सैंट्रल-जयपुर- मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव*

By Goapl Gupta · 16 Mar 2026 · 29 views
*नवरात्री मेले के अवसर पर मुम्बई सैंट्रल-जयपुर- मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव*

रेलवे द्वारा नवरात्री मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सैंट्रल-जयपुर- मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12955, मुम्बई सैंट्रल-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26 से
29.03.26 तक मुम्बई सैंट्रल से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 08.39 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 12956, जयपुर- मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 16.03.26 से 30.03.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 16.27 बजे आगमन एवं 16.28 बजे प्रस्थान करेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube