राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में झुंझुनू की सहभागिता *रोवर्स ने किया झुंझुनू का नाम रोशन*
By Goapl Gupta ·
16 Mar 2026 ·
21 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में झुंझुनू की सहभागिता
*रोवर्स ने किया झुंझुनू का नाम रोशन*
झुंझुनू 16 मार्च,भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में नेशनल एडवेंचर इंस्टिट्यूट मंचमढ़ी (मध्यप्रदेश)पर इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस प्रोग्राम में श्रीलंका से 7 सदस्य भारत वर्ष से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से 158 सदस्यों ने सहभागिता की।
राजस्थान स्टेट से YLACC (वाईलेक) प्रोजेक्ट के अंतर्गत 21 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें झुंझुनू जिले से सहायक लीडर ट्रेनर विजय कुमार गर्वा, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी (झुंझुनू)के सीनियर रोवर मेट हर्ष सैनी और रोवर महिपाल ने भाग लिया। इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में गन शूटिंग, आर्चरी, पत्थरचट्टा ट्रैकिंग, बंसी बिहार ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंमिंग, रैपलिंग , जेट स्काई, पैरा सीलिंग, साइकिलिंग, जिपलाइन, मंकी क्रोलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित हुई।
गुप्तेश्वर महादेव, जटाशंकर महादेव, राजेंद्र गिरी, पांडव केव, राजेंद्र गिरी आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया। झुंझुनूं के तीन सदस्यीय दल ने कैम्प के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
झुंझुनू जिले से सहभागिता करने वाले तीनों कार्यकर्ताओं का झुंझुनू आगमन पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं