राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(भामसं) का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री व विद्युत प्रशासन से मिला* (विद्युतकर्मियों के कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा)
By Goapl Gupta ·
17 Mar 2026 ·
40 views
*राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(भामसं) का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री व विद्युत प्रशासन से मिला*
(विद्युतकर्मियों के कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा)
जयपुर/लूणकरणसर
दिनांक 16-03-2026 को *राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(BMS)* के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय ऊर्जा मंत्री- हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव(ऊर्जा)-अजीताभ शर्मा IAS, व अध्यक्ष डिस्कॉम्स-आरती डोगरा IAS से मुलाक़ात की एवं वर्तमान में विद्युत निगमो के निम्नलिखित मुद्दों पर पत्र प्रस्तुत कर सकारात्मक विस्तारित वार्ता की :-
*1. जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण*
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(BMS) द्वारा मुख्यमंत्री महोदय, ऊर्जा मंत्री महोदय, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, महोदय एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदया को पत्र लिखकर गत दिनों में मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा विद्युत प्रशासन के साथ जोधपुर डिस्कॉम के निजीकरण को लेकर की गई लगातार बैठकों के संबंध में विस्तारित वार्ता कर चिंता व्यक्त की I
*ऊर्जा मंत्री एवं विभाग का रूख:-*
इस बिंदु पर माननीय ऊर्जा मंत्री जी एवं विभाग के दोनों अधिकारी गणों द्वारा वर्तमान में यह सकारात्मक आश्वासन दिया गया कि जोधपुर डिस्कॉम का किसी भी प्रकार से निजीकरण नहीं किया जा रहा, गत दिनों जो भी बैठकर जोधपुर डिस्काम के संबंध में की गई वह मात्र जोधपुर डिस्कॉम के वित्तीय हालत के मद्देनजर की गई है एवं वर्तमान में डिसकाॅम के निजीकरण की कोई योजना नहीं हैI
*2.अनुकंपा पर लगे कार्मिकों को बाबू बनाने हेतु पुनः वित्त मंत्री राजस्थान सरकार को लिखा पत्र*
संगठन द्वारा अनुकंपा पर लगे कार्मिकों को बाबू बनाने बाबत जो पत्रावली वित्त में प्रेषित की गई है उसे संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग को अवगत करवाया गया एवं निवेदन किया गया कि उसे पत्रावली को वित्त विभाग से स्वीकृत करवाया जावेI
*विभाग का रूख :-*
उपरोक्त विषय में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा द्वारा आश्वस्त किया गया कि उपरोक्त पत्रावली वित्त विभाग को प्रेषित की गई है उसे शीघ्र ही सकारात्मक रूप से स्वीकृत करवाया जाएगाI
*3. मंत्रालयिक पदों का पुनर्गठन कर संस्थापक अधिकारी का पद सृजित करने बाबत*
संगठन द्वारा मंत्रालय पदों का पुनर्गठन कर संस्थापक अधिकारी का पद सृजित करने बाबत अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदया को पत्र प्रस्तुत कर अवगत करवाया गया कि वर्तमान में विभाग द्वारा इस बाबत किसी भी प्रकार का सकारात्मक प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु प्रेषित नहीं किया जा रहा हैI
*विभाग का रूख*
उपरोक्त विषय पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष प्रबंध निदेशक महोदया द्वारा संबंधित अधिकारीगण को निर्देश प्रदान कर पूर्ण रूप से यह आश्वासत किया की जल्दी ही इस बाबत एक सकारात्मक प्रस्ताव बनाकर आगामी समन्वय समिति में रखते हुए स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जाए, साथी संबंधित अधिकारी को उपरोक्त विषय में की जा रही कार्यवाही से अवगत करवाने हेतु आदेश प्रदान किए गएI
*4. सीनियर इंजीनियर सुपरवाइजर के पद सृजित करने बाबत*
संगठन द्वारा विद्युत निगम में सीनियर इंजीनियर सुपरवाइजर के पद सृजित करने हेतु पत्र लिखकर प्रशासन के समक्ष मांग प्रस्तुत कीI
*विभाग का रूख :-*
उपरोक्त मांग को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा महोदय एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदया द्वारा आश्वासत किया गया कि आगामी समन्वय समिति में प्रस्ताव रखकर स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जाएगा I
*5. EPS-95 का पैसा 12% ब्याज दर से सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों एवं मृतक कर्मचारी के परिवार जनों से वसूल ना करने बाबत*
संगठन द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा महोदय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि 01-01-2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारी के परिवारजनों एवं वर्तमान में सेवा निवृत हो रहे कर्मचारी जिन्होंने पुरानी पेंशन योजना का विकल्प भरा है उनसे EPS-95 का पैसा ब्याज सहित वसूल किया जा रहा है उसे तुरंत रोका जाएI
*विभाग का रूख*
अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा द्वारा इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निश्चित समाधान का आश्वासन प्रदान किया I
*6. परिविक्षाधीन प्रशिक्षु की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 15 वर्ष करने बाबत*
संगठन द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदया को पत्र लिखकर मांग की गई कि राज्य सरकार की भांति ही विद्युत विभाग में परिविक्षाधीन प्रशिक्षु (प्रोबेशनरी ट्रेनीज) के रूप में नियुक्त कार्मिकों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की सीमा 20 वर्ष से घटाकर 15 वर्ष की जाए
*विभाग का रूख*
इस विषय पर दोनों अधिकारी गणों द्वारा सकारात्मक रूप रखते हुए शीघ्र इस विषय पर सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया गया।
साथ ही ऊर्जामंत्री महोदय द्वारा उपरोक्त विषयों के अलावा राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(BMS) के 24 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु शीघ्र ही प्रशासन के साथ बैठक आयोजित करने का आश्वासन भी दिया गया I
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के डिस्कॉम सह संगठन मंत्री मूलचन्द गेधर ने बताया कि
*उपरोक्त प्रतिनिधि मंडल में:-*
अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मधुसूदन जोशी, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष लखन सिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पालीवाल, प्रदेश मंत्री शैलेशसिंह शेखावत, प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय सक्सेना, प्रदेश सदस्य रणजीतसिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री यतेंद्र कुमार, जयपुर डिस्कॉम महामंत्री वेदपाल सोलंकी, अमित पारीक, रमनदीप सिंह, दीपक खंगारोत, विक्रम खेमचंदानी, दिलीप भट्ट एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।
सधन्यवाद🙏🏻