एसओजी की बड़ी कार्यवाही के तहत दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
By Goapl Gupta ·
17 Mar 2026 ·
70 views
*एसओजी की बड़ी कार्यवाही के तहत दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया****
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा (वरिष्ठ अध्यापक) पद पर डमी परीक्षार्थियों के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण करने , धोखाधड़ी पूर्वक विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित परीक्षार्थी इनामी अभियुक्त अशोक कुमार बिश्नोई और डमी परीक्षार्थी इनामी अभियुक्त विजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
राजस्थान में एसओजी की महत्वपूर्ण कार्यवाही के तहत दो इनामी अभियुक्त, अशोक कुमार बिश्नोई और विजयपाल सिंह, जिन्होंने डमी परीक्षार्थियों के माध्यम से सरकारी नौकरी में चयनित हो गए थे ,उन्हें आज 17. 3.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया । यह ( एस ओ जी) राजस्थान की अभूतपूर्व और प्रशंसनीय कार्यवाही है।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत