ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 19 views
श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया की आज एथलेटिक्स सहित अन्य प्रतियोगिताओं के कड़े मुकाबले में निम्नानुसार परिणाम रहे।
छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम के छात्र अनिल कुमार ने प्रथम, शाहिद ने द्वितीय जबकि गौरव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम के मोहम्मद अली ने प्रथम, द्वितीय पर सचिन डोटासरा एवं द्वितीय वर्ष के अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में प्रथम वर्ष के छात्र सचिन डोटासरा प्रथम, द्वितीय स्थान पर मोहम्मद जासीम एवं बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1600 मीटर दौड़ में बीए प्रथम के मोहम्मद जासीम ने प्रथम स्थान, सचिन डोटासरा ने द्वितीय जबकि बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र पंकज सिंह प्रथम स्थान पर अंकित द्वितीय स्थान पर एवं नितेश मीणा तृतीय स्थान पर रहे।
तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के अदनान प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के अंकित द्वितीय एवं बी ए प्रथम के पीयूष जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित प्रथम स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र रवि शर्मा द्वितीय स्थान पर एवं पीयूष जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय के देवेंद्र कुदाल प्रथम स्थान पर जबकि एमएससी पूर्वार्ध गणित के गौरव मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू सदन की टीम विजेता जबकि लक्ष्मीबाई सदन की टीम उप विजेता रही। बास्केटबॉल छात्र वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में रमन सदन की टीम विजेता जबकि नेहरू सदन की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग कबड्डी फाइनल का मैच कल्पना चावला सदन ने अपने नाम किया जबकि लक्ष्मीबाई सदन की टीम उपविजेता रही।
छात्र वर्ग में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेहरू सदन की टीम विजेता जबकि गांधी सदन की टीम उपविजेता रही।
छात्रा वर्ग बैडमिंटन में बी एससी द्वितीय वर्ष की अक्षिता सैनी प्रथम एवं खुशी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं के दौरान प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव श्री आशकरण शर्मा, प्रशासक श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत, शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह,श्री सुरेंद्र सिंह, स्टाफ सदस्य श्री पंकज शर्मा सहित सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि शेष रही प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कल किया जाएगा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube