ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की गाइड छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान।

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 24 views
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की गाइड छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय सिंह शिवसिंहपुरा क्षेत्रकी ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान शिवसिंहपुरा की गाइड कंपनी की गाइड्स ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान एवं जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान समिति के अध्यक्ष झाबर मल, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सारण, सचिव बीरबल सिंह ढाका, कोषाध्यक्ष रामनिवास मील, सहसचिव प्रभुदयाल ओला, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़, एकेडमी प्रधानाचार्य श्सुरेन्द्र सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला कुमारी एवं छात्रावास चीफ वार्डन ममता गोदारा ने गाइड छात्राओं को संयुक्त रूप शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य डॉ सुशीला कुमारी ने बताया कि जंबूरी में छात्राओं ने प्रेम पावड़िया, कमला कुड़ी (प्रभारी) के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथेनिक शो प्रतियोगिता में विद्यालय की गाइड गिरिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सिग्नलिंग प्रतियोगिता में गिरिजा, मनीषा, शुभ्रा एवं राधिका की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त छात्राओं ने प्रदर्शनी, कैंप क्राफ्ट्स, फूड प्लाजा, कलर पार्टी सहित अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता की। इन प्रतियोगिताओं में गिरिजा, शुभ्रा, मनीषा, साक्षी, राधिका, निरमा, खुशी एवं पूजा ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विद्यालय की गाइड की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रांगण स्थित जुबली हॉल में आयोजित समारोह में सीडीईओ सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डीईओ मुकेश कुमार जैमन, अजिशिअ बाबूलाल गुर्जर एवं सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के करकमलों से छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष, उल्लास एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube