हिन्दू नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By Goapl Gupta ·
19 Mar 2026 ·
21 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हिन्दू नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव श्री आशकरन शर्मा द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।इससे पूर्व महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर, दीपक प्रज्वलित कर सभी पदाधिकारियों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने हिन्दू नववर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नवसृजन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह, सचिव श्री आशकरन शर्मा ने भी सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों के साथ ही विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ जितेन्द्र काटिया व डॉ नरेश कुमार वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।