कैट वुमेन विंग उदयपुर की 24वीं बिजनेस विजिट एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन
By Goapl Gupta ·
20 Mar 2026 ·
12 views
कैट वुमेन विंग उदयपुर की 24वीं बिजनेस विजिट एवं आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन
- टाई एंड डाई फैब्रिक पेंटिंग, मोल्डिट से बुकमार्क मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का दिया प्रशिक्षण
- वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं बनाना सीखा
-
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। कैट वुमेन विंग उदयपुर द्वारा अपने सदस्यों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने एवं उनकी गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से समय-समय पर बिजनेस विजिट का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 24वीं बिजनेस विजिट का आयोजन किंगडोम आर्ट एण्ड क्राफ्ट आफ्टर स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कैट वुमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा, मेवाड़ रीजन इंचार्ज एवं नेशनल कोर कमेटी मेंबर विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने जानकारी दी कि इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर एवं कैट सदस्य योगिनी शाह द्वारा एक विशेष आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को टाई एंड डाई फैब्रिक पेंटिंग, मोल्डिट से बुकमार्क मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा कलर थेरेपी जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने फैब्रिक एक्रेलिक रंगों का उपयोग करते हुए इंस्टेंट टाई एंड डाई तकनीक सीखी, जिससे कम समय में आकर्षक एवं टिकाऊ डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही मोल्डिट क्ले के माध्यम से सुन्दर एवं कलात्मक बुकमार्क बनाना भी सिखाया गया। यह आयोजन न केवल व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि रचनात्मकता, सीखने एवं आनंद का एक अविस्मरणीय अनुभव भी साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं टाई एंड डाई पेंटिंग एवं बुकमार्क तैयार किए तथा अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएँ बनाना सीखा। पूरे वातावरण में उमंग और उत्साह का माहौल रहा। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस गतिविधि ने उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा कर दीं। इस संस्थान में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आयु वर्ग के लिए नियमित कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपनी रचनात्मकता को विकसित कर सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुंडिया द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. सोनू जैन द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।