ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आर्य समाज हिरण मगरी, उदयपुर यज्ञ में आहुतियां देकर की नव वर्ष की शुरुआत

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 32 views
आर्य समाज हिरण मगरी, उदयपुर
यज्ञ में आहुतियां देकर की नव वर्ष की शुरुआत

उदयपुर। आर्य समाज हिरण मगरी की ओर से भारतीय नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया । श्रीमती सरला गुप्ता के पोराहित्य में यज्ञ सम्पन्न हुआ। श्री ओम प्रकाश कुमावत , श्रीमती दुर्गा कुमावत, भंवर लाल आर्य, श्रीमती पुष्पा सिधी ,कृष्ण कुमार सोनी, श्रीमती ललिता मेहरा , अम्बालाल सनाढ्य आदि ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र - विश्व की खुशहाली की कामना की। मुख्य वक्ता प्रकाश जी श्रीमाली ने नवसंवत्सर पर प्रकाश डाला। इन्द्र देव पीयूष ने भजन प्रस्तुत किए। डा अमृतलाल तापड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री वेद मित्र आर्य ने किया। प्रधान भंवर लाल आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती चन्द्रकान्ता यादव ने शांति पाठ व जयघोष करवाया।
दयानंद कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता मेनारिया के निर्देशन में छात्राओं व अध्यापिकाओं द्वारा आगंतुकों का तिलक लगा कर व मिश्री खिला कर स्वागत किया। रामदयाल मेहरा, आनंद माथुर, सुभाष कोठारी, नरेंद्र माथुर, श्रीमती प्रीति चौहान,राधा त्रिवेदी, चन्द्र कला आर्य,नाजुक छाजेड़, देवेन्द्र आर्य चन्द्र लेखा राठोर, रमेश जायसवाल आदि की सार्थक उपस्थिति रही।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube