राजपूत सभा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर खनीपुरा गांव इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन 29 मार्च की श्रीराम शोभायात्रा को लेकर तैयारी तेज
By Goapl Gupta ·
23 Mar 2026 ·
38 views
राजपूत सभा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
खनीपुरा गांव इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन
29 मार्च की श्रीराम शोभायात्रा को लेकर तैयारी तेज
पोस्टर का हुआ विमोचन, समाज में उत्साह
पंचायत चुनाव को लेकर प्रारंभिक रणनीति पर चर्चा
एकजुटता से समाज विकास का दिया संदेश
चौमू. ग्राम खनीपुरा स्थित जमवाय मंदिर परिसर में रविवार को श्री राजपूत सभा तहसील इकाई चौमू की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजपूत सभा तहसील चौमू अध्यक्ष भवानी सिंह सिंगोद ने की। इस दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्षता करते हुए भवानी सिंह शेखावत ने कहा कि समाज का समग्र विकास आपसी एकजुटता और समन्वय से ही संभव है। तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह सिंगोद ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से खनीपुरा गांव इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें धन सिंह को अध्यक्ष, दीप सिंह शेखावत को उपाध्यक्ष, किस्मत सिंह को महामंत्री, शिवराज सिंह को कोषाध्यक्ष और पृथ्वी सिंह को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन के विस्तार, कार्यकारिणी को सशक्त बनाने और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर प्रारंभिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत और तहसील महामंत्री एडवोकेट भंवर सिंह नाथावत ने आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान कालाडेरा में 29 मार्च को आयोजित होने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा एवं भगवा रैली के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, चंद्रभान सिंह लोहरवाड़ा, करण सिंह शेखावत, रणजीत सिंह, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।