ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रिफंड नियमों में बदलाव पर स्पष्टीकरण*

By Goapl Gupta · 24 Mar 2026 · 24 views
*रिफंड नियमों में बदलाव पर स्पष्टीकरण*

*यह देखा गया है कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म यह खबर चला रहे हैं कि रिफंड नियम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालेंगे। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।*

एक पारदर्शिता के कदम के तहत यात्रियों को समय रहते ये बताने के लिए कि उनकी टिकट कन्फर्म हुई है या नहीं , रेलवे ने लगातार सुधार के तहत चार्ट के टाइमिंग को ४ घंटे से ९-१८ घंटे तक कर दिया है। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को यात्रा को लेकर स्पष्टता मिली है । इसी बेहतर यात्री अनुभव सुधार के तहत चार्ट टाइमिंग के विंडो के साथ साथ रिफंड के नियम में भी सुधार किया है जिसमें कोई अतिरिक्त मूल्य देय नहीं है । (No extra cost). इस पारदर्शी सुधार से न सिर्फ यात्रियों को समय रहते स्पष्टता मिल रही है वही ग़ैर क़ानूनी टिकट एजेंट्स पर भी शिकंजा कसा है ।

यात्री अंतिम आधे घंटे तक अपने बोर्डिंग स्टेशन को जल्द ही बदल सकेगा । साथ ही, उपलब्ध होने पर वो अपने यात्रा की श्रेणी को ट्रेन के प्रस्थान के आधे घंटे पहले तक अपग्रेड कर सकेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube