ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शराब दुकान व अवैध बूचड़खाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन जिला कलेक्टर को ज्ञापन, स्थानांतरण की मांग

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 57 views
शराब दुकान व अवैध बूचड़खाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

जिला कलेक्टर को ज्ञापन,

स्थानांतरण की मांग

चौमू . ग्राम गोविंदगढ कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित गिरिराज नगर आवासीय कॉलोनी में संचालित शराब की दुकान और अवैध बूचड़खाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने दोनों स्थानों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर जयपुर को ज्ञापन भेजते हुए इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के बीच संचालित शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। यहां आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। देर रात तक शराबियों की आवाजाही से क्षेत्र में भय का वातावरण है।

विद्यालय के पास संचालन पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने बताया कि दुकान व बूचड़खाने के आसपास से छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। समीप शिक्षण संस्थान होने से विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 130 मीटर दूरी पर दुकान संचालित होने को लेकर भी नियमों पर सवाल उठाए गए।

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में आबकारी व पुलिस विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर सरपंच महेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में हरफूल निठारवाल, महेश यादव, रुडमल यादव, दीपक शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, आशा देवी, अंकिता शर्मा, सुमन देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube