ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गीता ज्ञान से अभियांत्रिकी कार्य में उत्कृष्टता संभव – सिंहल

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 50 views
गीता ज्ञान से अभियांत्रिकी कार्य में उत्कृष्टता संभव – सिंहल

“गीताज्ञान से अभियांत्रिकी में सफलता” विषय पर प्रेरक सेमिनार

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। गिट्स सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेलनेस एंड हार्टफुलनेस के तत्वावधान में गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में “गीताज्ञान से अभियांत्रिकी में सफलता” विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल रहे।
सिंहल ने अपने संबोधन में कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी ज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और डिजिटल इनोवेशन के इस युग में केवल तकनीकी दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक स्थिरता, नैतिक विवेक, सुदृढ़ निर्णय क्षमता और आत्मबल भी उतने ही आवश्यक हैं।
उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के निष्काम कर्मयोग, समभाव, स्थितप्रज्ञता और आत्मसंयम जैसे मूल सिद्धांतों को अभियांत्रिकी जीवन से जोड़ते हुए समझाया कि आधुनिक तकनीकी चुनौतियों के बीच भी गीता का ज्ञान इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए एक स्थायी और व्यावहारिक मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल ने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी ध्यान अभ्यास भी करवाया, जिससे विद्यार्थियों ने मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। संस्थान की ओर से विशाल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि नीलिमा बजाज ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में अभियांत्रिकी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता रही।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube