बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में उदयपुर में सूरजपोल चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज
By Gopal Gupta ·
24 Dec 2025 ·
27 views
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में उदयपुर में सूरजपोल चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आज
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार, हिंसा, उत्पीड़न एवं मानवाधिकार हनन की घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, उदयपुर महानगर के तत्वावधान में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
यह प्रदर्शन 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को सायं 5:00 बजे सूरजपोल चौराहा, उदयपुर पर आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा, सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा हेतु सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, उदयपुर महानगर ने समस्त समाज, धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और पीड़ित हिंदू समाज के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट करें।
यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रहेगा।
आयोजक:
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल
उदयपुर महानगर
स्थान: सूरजपोल चौराहा, उदयपुर
समय: सायं 5:00 बजे
दिनांक: 24 दिसंबर 2025