पचलंगी की राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक अध्यापिका श्रीमती निर्मला जी सैनी (विषय हिंदी व्याख्याता) जिनकी एक प्रेरणा स्रोत कहानी
By Goapl Gupta ·
27 Mar 2026 ·
493 views
हाल ही में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ है जिसमें हमारे गांव पचलंगी की राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक अध्यापिका श्रीमती निर्मला जी सैनी (विषय हिंदी व्याख्याता) जिनकी एक प्रेरणा स्रोत कहानी है उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो किडनी की समस्या से परेशान मेडिसिन के सहारे से चलना लेकिन इनका जज्बा जोश की एक अलग कहानी है हाल ही में रिजल्ट में इनकी हिंदी विषय में कई बच्चों के 100 में से 100 नंबर आना और लगभग औसत 97 ओर 98 का वह भी हिंदी विषय में आना बहुत ही आश्चर्य की बात है हिंदी में 100 नंबर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि अच्छी मेहनत का परिणाम है
जबकि अध्यापिका का स्वास्थ्य बिल्कुल खराब चल रहा है यह हमारे लिए एक प्रेरणादायक कहानी इससे हमें यह सीख मिलती है यदि इंसान में करने का कुछ जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता है हालांकि बालिका विद्यालय का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा है निर्मला जी सैनी को बहुत-बहुत धन्यवाद