ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ *200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण*

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 15 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
*200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण*
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
*200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे प्रशिक्षण*
झुंझुनू, 27 मार्च, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं प्रेसिडेंट रोवर ,प्रेसिडेंट स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31मार्च तक स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया।
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर में 110 स्काउट, 90 गाइड एवं 26 सदस्य संचालक दल सहभागिता कर रहे हैं। यह शिविर राज्य सरकार के द्वारा राज्य मुख्यालय के बजट के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड्स हेतु निशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था की गई है।
शिविर में राज्य पुरस्कार से संबंधित नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, चिन्ह,सेल्यूट, बाया हाथ मिलाना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट,स्काउट गाइड के सिद्धांत, इतिहास, विकास सहित विभिन्न प्रकार के दक्षता बैंजो एवं राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट गाइड्स को दी जाएगी।
शिविर में कपिल देव शर्मा, मनोज शर्मा, नरेश सिंह तंवर, मूलचंद मूंड ,रामानंद आजाद, अनीता, सुमन, अनुराधा, इंद्राज सिंह, रामदेव सिंह, प्रवीण कुमार, विजय गर्वा ,बृजमोहन, कविराज, निरंजन लाल शर्मा, दिनेश कुमार, अमरचंद, सुरेंद्र कुमार द्वारा आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube