ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्वतंत्रता सेनानी मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सांसद-कलेक्टर ने पार्थिव देह पर अर्पित किया पुष्पचक्र

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 28 views
स्वतंत्रता सेनानी मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सांसद-कलेक्टर ने पार्थिव देह पर अर्पित किया पुष्पचक्र


उदयपुर, 23 दिसंबर। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से जिले सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय मेहता के पार्थिव शरीर को उनके डोरे नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सिटी सहित अन्य अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में अशोक नगर मोक्ष धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube