ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मोहनपुरा स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित प्रतिभाशाली छात्रों और भामाशाहों का सम्मान****

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 21 views
*मोहनपुरा स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित प्रतिभाशाली छात्रों और भामाशाहों का सम्मान****
पाटन क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव बहुत ही हर्षोउल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और भामाशाहों का सम्मान किया गया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण बच्चे महिलाएं और युवा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दिलीप यादव उपस्थित रहे। साथ ही बजाज फाउंडेशन से प्रदीप यादव पाटन ब्लॉक अध्यक्ष ,रामपुर स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश, पूर्व व्याख्याता महावीर यादव और संजय यादव समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच हजारी हजारीलाल मीना, विक्रम योगी सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक महेश कुमार अभय ,धर्मपाल शर्मा ,नरेंद्र वर्मा, अनूप कुमार मीणा ,कृष्णा कुमारी सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पत्रकार विकास कुमार मीणा एवं अनेक ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया । रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया।
अंत में प्रधानाध्यापक महेश कुमार अभय ने सभी अतिथियों अभिभावकों और ग्रामीणों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube