ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एलएडीसी के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित: अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 9 views
एलएडीसी के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित: अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
अलवर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA), जयपुर द्वारा प्रतिपादित 'लीगल एड डिफेंस काउंसिल मॉडिफाइड स्कीम, 2022' के क्लॉज 11 की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु आज श्री अनंत भंडारी, माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिला एवं सेशन न्यायालय के अवकाशागार में आयोजित इस बैठक के दौरान निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत आवंटित कुल 235 लंबित प्रकरणों में डिफेंस काउंसिल्स द्वारा की जा रही प्रभावी पैरवी एवं विधिक कार्यप्रणाली का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। समीक्षा के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्पष्ट किया कि विधिक सहायता का मुख्य ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र बंदियों एवं विचाराधीन कैदियों को प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करने में कोई कोताही न बरती जाए।

बैठक में विधिक कार्यक्षमता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री महेश कुमार गोठवाल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री मुकेश कुमार शर्मा, श्री संतराम, श्री मनोज कुमार यादव, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विकास कुमार मीना, श्री जितेश गागल, श्री इन्द्रसिंह शेखावत, सुश्री लवीना चौधरी, श्री हिमांशु शर्मा एवं श्री कौस्तुभ शर्मा उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube