ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल की माल लदान एवं राजस्व के क्षेत्र मे ऐतिहासिक उपलब्धि* *समयपालनता में भी अजमेर मंडल पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर*

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 19 views
*‘‘उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल की माल लदान एवं राजस्व के क्षेत्र मे ऐतिहासिक उपलब्धि*

*समयपालनता में भी अजमेर मंडल पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर*

*माल राजस्व (Goods Revenue) में पहली बार 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया*

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान एवं राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 मार्च 2026 तक माल लदान में 10 मिलियन टन के बेंचमार्क को पार करते हुए माल राजस्व (Goods Revenue) में पहली बार 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्रीय औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति देने में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर मंडल ने माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ समयपालनता के क्षेत्र में भी पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि यात्रियों एवं माल ग्राहकों दोनों के लिए विश्वसनीय और समयबद्ध सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे रेल परिवहन को और अधिक सुदृद्ध बनाने के लिए उन्नत और संरक्षात्मक योजनाऐं बनाना और इसके साथ ही सभी विभागो का आपसी समन्वय, ट्रैक और सिग्नल प्रणाली के नियमित निरीक्षण, आवश्यक मरम्मत कार्यों का समय पर निष्पादन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से रेल संचालन को और सुचारू बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारियों को समयपालनता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है और उन्हें बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अजमेर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 मार्च 2026 तक 1,64,380 वैगनों में कुल 10.03 मिलियन टन माल लदान कर कुल 1,002.28 करोड़ रुपये का माल राजस्व अर्जित किया गया है जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 847 करोड़ रुपये से 18.33 प्रतिशत अधिक है।

अजमेर मंडल का यह प्रदर्शन पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों, जैसे सीमेंट, खनिज, कंटेनर परिवहन एवं कृषि उत्पादों के कुशल परिवहन से संभव हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ट्रैक क्षमता, और डिजिटल तकनीकों के उपयोग ने माल परिवहन को तेज, संरक्षित और अधिक सुगम बनाया है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube