ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर निवासी प्रवीण बड़ाया को उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए संगठन में जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 8 views
जयपुर।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं गौ सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जयपुर निवासी प्रवीण बड़ाया को उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए संगठन में जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज जी के निर्देशानुसार दिनांक 27 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2027 तक के लिए की गई है। नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रवीण बड़ाया को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रवीण बड़ाया ने इस अवसर पर कहा कि वे गौ सेवा, समाज सेवा एवं संगठन के विस्तार हेतु पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नव नियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube