ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार के क्रम में 128.25 करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक कोचिंग मेंटेनेंस डिपो की कमीशनिंग, रेल संरक्षा होगी सुदृढ़ और संचालन को मिलेगी गति*

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 20 views
*जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार के क्रम में 128.25 करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक कोचिंग मेंटेनेंस डिपो की कमीशनिंग, रेल संरक्षा होगी सुदृढ़ और संचालन को मिलेगी गति*

उत्तर पश्चिम रेलवे ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार के क्रम में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ट्रिप शेड, कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाएं, व्हील लेथ लाइन तथा सिग्नलिंग कार्य का नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) के साथ सफलतापूर्वक कमीशनिंग कर लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जैसलमेर में अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के लिए महाप्रबंधक श्री अमिताभ के दिशा निर्देशानुसार कोचिंग मेंटनेंस डिपो के कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिससे स्थानीय रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाना संभव हो सकेगा।

जैसलमेर में कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं का विस्तार करने हेतु कार्य कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृत किया गया था। जिसमें व्हील लेथ लाइन एवं अन्य संबंधित सुविधाएं, इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड और उससे जुड़े अन्य कार्य सम्मिलित है।

इन कार्यों के अंतर्गत व्यापक स्तर पर ट्रैक एवं सिविल कार्य किए गए, जिनमें 4.8 ट्रैक किलोमीटर (TKM) ट्रैक बिछाया गया, जिससे कुल प्रभावी लंबाई 8.2 TKM हो गई। इसके साथ ही 16 नए टर्नआउट स्थापित किए गए और 650 AT वेल्डिंग कार्य पूरे किए गए। इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार हेतु 2400 वर्ग मीटर का विशाल मुख्य शेड और 1600 वर्ग मीटर के सहायक भवन तैयार किए गए, जो तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी होंगे। ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) कार्यों के अंतर्गत संपूर्ण विद्युत वितरण प्रणाली का सफल क्रियान्वयन किया गया और एक नया टावर वैगन साइडिंग भी उपलब्ध कराया गया। सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) कार्यों में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जहां नॉन-इंटरलॉकिंग के साथ सिग्नलिंग कार्य पूरा किया गया। इसके परिणामस्वरूप स्टेशन पर रूट्स की संख्या 56 से बढ़कर 108 हो गई है, साथ ही एक लेवल क्रॉसिंग को समाप्त कर दिया गया है।

इन अत्याधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से जैसलमेर में कोचों के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी। नई पिट लाइन के माध्यम से कोचों का उच्च गुणवत्ता वाला प्राथमिक रखरखाव और अंडरकैरेज संरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित होगा। वहीं ट्रिप शेड में लोकोमोटिव का अनुरक्षण किया जाना संभव हो सकेगा।

यह अनुरक्षण संबंधित कार्य न केवल मेंटेनेंस समय को कम करेंगे, बल्कि होल्डिंग क्षमता बढ़ाएंगे और रेल संचालन की संरक्षा एवं विश्वसनीयता को नए स्तर तक पहुंचाएंगे। यह कार्य क्षेत्र में रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube