ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी ने जीते 19 पुरस्कार

By Goapl Gupta · 30 Mar 2026 · 44 views
लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी ने जीते 19 पुरस्कार

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल।
लायंस क्लब के रीजन -6 के
संभागीय अधिवेशन उदय में लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 19 पुरस्कार प्राप्त
शुभ केसर गार्डन में आयोजित लायंस क्लब के रीजन- 6 के संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी ने अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के बल पर 19 पुरस्कार अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। चेयरपर्सन अजय मोर के निर्देशन में संपन्न इस अधिवेशन में क्लब की सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता की व्यापक सराहना की गई।
क्लब प्रवक्ता डॉ. मीना बाबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व रीजन चेयरपर्सन्स—लायन मान सिंह पांगड़िया, लायन दीपक हिंगर, लायन के.जी. मुंदड़ा, लायन के.वी. रमेश एवं लायन रेनु बांठिया —का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए लायन सिद्धार्थ चतुर को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट तथा लायन यतींद्र सिंह बाबेल को आउटस्टैंडिंग रीजन सेक्रेटरी के रूप में सम्मानित किया गया।
ज़ोन चेयरपर्सन लायन डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में क्लब को बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन, लायन अशोक जैन को नेत्र दान अवार्ड, विकलांग सहायता सेवा, परमानेंट प्रोजेक्ट, आरसी विजिट, फोटो प्रदर्शनी एवं रीजन एडवाइजर एक्सीलेंस सहित अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से क्लब को स्टार ऑफ द रीजन तथा मैक्सिमम अटेंडेंस अवार्ड भी प्राप्त हुआ, जो सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और एकजुटता को दर्शाता है।
इसी क्रम में जीव दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लायन के.वी. रमेश एवं स्वाति रमेश को “जीव दया अवार्ड” प्रदान किया गया, जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी की सेवा भावना, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली को एक बार फिर प्रमाणित किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube