ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चौमूं में धरना-प्रदर्शन शुरू

By Goapl Gupta · 30 Mar 2026 · 14 views
जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चौमूं में धरना-प्रदर्शन शुरू

NH-52 से रामपुरा-डाबड़ी व जाहोता मार्ग की हालत बदहाल

सुधार नहीं होने पर अनशन की चेतावनी, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

चौमूं चौमूं क्षेत्र में जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। NH-52 से रामपुरा-डाबड़ी और जाहोता मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र करते हुए अनशन किया जाएगा। धरने की सूचना मिलते ही आमेर विधायक प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकारियों को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि चौमूं के NH-52 हाईवे से जाहोता गांव तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है। मौके पर पहुंचे जेडीए के सहायक अभियंता पुनीत चारण और कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश पारीक ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण तत्काल सड़क निर्माण की मांग पर अड़े रहे।
धरने का नेतृत्व कर रहे जाहोता पंचायत प्रशासक श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भाजपा के उच्च स्तर के नेताओं पर भी बात की जा रही है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube