ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नववर्ष पर भक्ति संगीत की छटा बिखेरेगा ‘संगीतमय सुंदरकांड पाठ’

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 19 views
नववर्ष पर भक्ति संगीत की छटा बिखेरेगा ‘संगीतमय सुंदरकांड पाठ’

उदयपुर। सुरों की मंडली और जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 1 जनवरी 2026, शाम 6 बजे अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा।

कार्यक्रम संयोजक पंडित सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष नववर्ष की शुरुआत प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की आराधना के साथ करने का एक पवित्र प्रयास है। इस बार भी बजरंगबली से प्रार्थना की जाएगी कि आने वाला वर्ष सभी प्राणियों के लिए सुखमय और मंगलकारी रहे।

सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि इस वर्ष का कार्यक्रम और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के अनेक संगीत प्रेमी और भक्तजन बड़ी संख्या में सहभागी बनेंगे। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से "वसुधैव कुटुंबकम्" की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और विश्व कल्याण की मंगल कामना करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

इस आयोजन में भक्तिरस, संगीत और समूह गायन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। आयोजक मंडली ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर इस भक्ति कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube