ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्वविद्यालय द्वारा चार नये ट्रेक्टरों का लोकार्पण

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 14 views
विश्वविद्यालय द्वारा चार नये ट्रेक्टरों का लोकार्पण

राजस्थान उदयपुर विवेक अग्रवाल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा प्रसार शिक्षा निदेशालय में प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा क्रय किये ट्रेक्टरों का लोकार्पण आज 01 अप्रेल, 2026 को किया गया। उक्त चारो ट्रेक्टर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द एवं प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय हेतु क्रय किये गये। इन नवीन ट्रेक्टरों का लोकार्पण कुलगुरू, डॉ. प्रताप सिंह, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर द्वारा किया गया। कुलगुरू महोदय ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के ट्रेक्टर हेतु बजट आवंटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा किया गया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रशिक्षणात्मक फार्म पर फसल बीज उत्पादन एवं फार्म के विकास को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अत्यन्त सहायक सिद्ध होगा। इस लोकार्पण समारोह में कुलगुरू महोदय के साथ कुलसचिव, श्री अशोक कुमार, निदेशक डॉ. आर.एल. सोनी, प्रसार शिक्षा निदेशालय, भु-सम्पत्ति अधिकारी श्रीमती व्यास, अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार मेहला, निदेशक अनुसंधान डॉ. अरविन्द वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. रतन लाल सोलंकी, डॉ. सी.एम. यादव, डॉ. पी.सी. रेगर के साथ सम्बन्धित कर्मचारी व प्रसार शिक्षा निदेशालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव बैराठी, डॉ. योगेश कनोजिया, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं फार्म मशीनरी के समन्वयक डॉ. एस.एस. मीणा आदि उपस्थित थे।
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर.एल. सोनी ने ट्रेक्टर के लोकार्पण समारोह में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर टाफे, मेसी कम्पनी का था जो 46 एवं 50 एच.पी. के थे। साथ ही डॉ. सोनी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों पर नये ट्रेक्टर क्रय करने हेतु बजट उपलब्ध करवाने के लिये निदेशक अटारी, जोधपुर डॉ. जे.पी. मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube