ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युगधारा मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 17 views
युगधारा मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

उदयपुर।
साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच युगधारा की ओर से ऑनलाइन साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए युगधारा के संस्थापक डॉ. ज्योतिपुंज ने बताया कि गोष्ठी में विभिन्न साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद सनाढ्य तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम सिंह कीनिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरण बाला ‘किरन’ ने की, जबकि संचालन डॉ. सिम्मी सिंह द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीतल श्रीमाली ने प्रस्तुत किया।
गोष्ठी में संजय गुप्ता ‘देवेश’, डॉ. विजयलक्ष्मी नैनावटी, प्रोफेसर निर्मल गर्ग, सपना जैन, गौरी शंकर गर्ग ‘सत्यानंद’, पूनम भू, ललिता शर्मा, श्याम मठपाल, चंद्रेश खत्री, दिनेश त्रिपाठी, गीतांजलि पालीवाल, मधु मनमौजी, किरण बाला ‘किरन’, डॉ. शंकर लाल शर्मा, पंडित पुष्कर गुप्तेश्वर, डॉ. नीलम विजयवर्गीय, हेमलता पालीवाल, आद्या रेणू, प्रकाश तातेड़, विमल शर्मा, डॉ. राजकुमार ‘राज’, ॠयंत, लोकेश चंद्र चौबीसा, दीपा पंत ‘शीतल’, गजेंद्र भट्ट, प्रमिला शरद व्यास, छत्र छाजेड़ ‘फक्कड़’, मीनाक्षी पंवार ‘मीशांत’, अशोक जैन ‘मंथन’, सुविधा पंडित, राजकुमार शर्मा, विजयलक्ष्मी देथा, पुरुषोत्तम शाकद्वीपी सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी प्रतिनिधि काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube