ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रकेश्वर महादेव मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान, हर माह मंदिरों में सफाई का लिया संकल्प

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 16 views
रकेश्वर महादेव मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान, हर माह मंदिरों में सफाई का लिया संकल्प

उदयपुर। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिलादर क्षेत्र के प्रसिद्ध रकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व सलूंबर जिला अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने किया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर नीचे की ओर फैले कचरे, प्लास्टिक एवं गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
जिला अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से मेवाड़ जनशक्ति दल द्वारा पिलादर एवं आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में हर माह नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे। अभियान में सलूंबर जिला महामंत्री जीवन सिंह पवार, समाजसेवी प्रकाशचंद्र औदिचय, राजेंद्र औदिच, देवानंद पटेल, पंकज, विशाल, विमल, पीयूष औदिच सहित गांव के अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे अभियानों में सहयोग देने की बात कही। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube