ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई अभियोग दर्ज

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 30 views
विशेष निरोधात्मक अभियान
प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई अभियोग दर्ज

उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी निरोधक दल डूंगरपुर की वारधा नदी, रोधा फला क्षेत्रों में दबिश कार्रवाई के तहत एक हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया साथ ही 20 लीटर अवैध महुवा शराब भी जब्त की गई। हनुमानगढ़ जिले में कालीबंगा, पीलीबंगा, हांसलिया, मक्कासर नहर क्षेत्र में दबिश देकर 2200 लीटर वॉश एवं 4 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी निरोधक दल निम्बोहड़ा के साथ संयुक्त कार्रवाई में कदमाली, उंचा, धीनवा क्षेत्रों में 2200 लीटर वॉश एवं 8 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 16 बोतल अवैध महुवा शराब जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। भीलवाड़ा के मांडलगढ में 100 लीटर वॉश नष्ट किया। गंगापुर में 26 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। गुलाबपुरा में भी एक अभियोग दर्ज किया गया। कोटा जिले में भवानीमंडी व चौमहला की संयुक्त कार्रवाई में 96 अवैध मदिरा के पव्वे बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube