ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में चैत्रशुक्ल पूर्णिमा दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य तृतीय पैदल विशाल निशान यात्रा

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 48 views
जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में चैत्रशुक्ल पूर्णिमा दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य तृतीय पैदल विशाल निशान यात्रा
श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास(ट्रस्ट) 105/82/2025/जयपुर के द्वारा मंदिर निज महंत"महाराज बालकृष्ण शर्मा (कृष्णा) गौड़ ब्राह्मण "के नेतृत्व में श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया l
कार्यक्रम की पूर्व संध्या को सुंदरकांड पठन और भजन का आयोजन किया गया, और जन्मोत्सव पर श्री हनुमान जी महाराज का महा पंचामृतमय अभिषेक, 56 भोग झांकी, ध्वजा पूजन, पुष्प सजावट, इत्र वर्षा,महाआरती कर विशाल भव्य तृतीय निशान यात्रा निकाली गई जिसने सभी भक्तों को "मंदिर ट्रस्ट" की तरफ से निशान, दुपट्टे , साफे निशुल्क वितरण किए गए
यात्रा मै शाही लवाजमा जैसे कि (ऊट, घोड़े, बग्गी, हाथी , ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे, भव्य आतिशबाजी,डी.जे,जीवंत झांकियां जैसे की (राधे गोविंद, सुदामा झाकियां, राम दरबार झाकियां, डी जे, राम रथ इत्यादि शामिल हुए
इसके अलावा कई संत– महात्माओं का भी आगमन हुआ (गोपालशरण महाराज जी ,मन्नू महाराज जी, महाराज बालकृष्ण शर्मा) ओर कई पार्षद गण भी मौजूद रहे
इस दौरान कई जगह रस्ते में भक्तों ने भव्य स्वागत किया गया और अंत में मंदिर पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठन कर महाआरती उपरांत महाप्रसाद वितरित किया गई l यात्रा में लगभग 3000–4000 हजार भक्तगण बाबा की ध्वजा लेकर शामिल हुए l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यास के पदाधिकारी,(अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल जी,महा सचिव, हनुमान सिंह शेखावत जी, उपाध्यक्ष पवन गोयल, कोषाध्यक्ष prisha खंडेलवाल जी मंत्री गण अनिल शर्मा जी) मंदिर ट्रस्ट की महिला संगठन ने भी यात्रा मै बखूबी साथ दिया (मीनाक्षी शर्मा, विनोद कंवर, सविता भारद्वाज, बुलबुल शर्मा, पायल शर्मा) कार्यकर्ता,(हरिओम शर्मा, रजनीश शर्मा, दीपक जांगिड़, राजेश जैन, बी.एल बागड़ा, रामबाबू भारद्वाज, स्वस्तिक खंडेलवाल, सुजीत शर्मा)पुलिस प्रशासन, व्यापारी वर्ग, चिकित्सा दल (मणिपाल hospital) डॉ.s.p Yadav शेखावाटी जी और भक्तगणों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है सभी ने अपने कार्य को अनुशासन से ओर ईमानदारी से पूर्ण किया l जिसकी प्रशंसा सभी जगह बखूबी की जा रही है यह यात्रा संभवतया इस क्षेत्र(विधाधनगर विधानसभा)की सबसे बड़ी एवम शोभनीय यात्रा साबित हुई
मंदिर ट्रस्ट एवं कार्यकारणी सदस्य तथा सभी भक्त गणों का बहुत बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं बधाई 💐

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube