ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर राजस्थान में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की प्रभावशाली बैठक: नई टीम का गठन : संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलनयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी बने।

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 18 views
जयपुर राजस्थान में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की प्रभावशाली बैठक: नई टीम का गठन : संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलनयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी बने।
प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने दिए संगठन विस्तार को निर्देश

जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके तहत प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष झोटा द्वारा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता, जयपुर जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी को पद पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के साथ ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलनयन सिंह को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएं तथा पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, गरिमा और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा का सशक्त मंच है।

प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) विगत कई वर्षों से देशभर में पत्रकारों के हित, सुरक्षा, अधिकारों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश में लाखों की संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं और निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। AIJ का यह विस्तार न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पत्रकार समाज में इसके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जो भी ऊर्जावान पत्रकार साथी भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) संगठन में सदस्य बनना चाहते हैं वो इसकी सदस्यता लें सकते हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क है। संगठन देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर पत्रकारों के सम्मान के लिए समारोह आयोजित करता है।
प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) पत्रकारों को जिला, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंड आवंटन, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने, आपदा एवं दुर्घटना में पत्रकार के परिवार को सहायता दिलवाने, पत्रकार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने एवं पत्रकार एवं परिवार को निःशुल्क चिकित्सा के प्रयास के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त रूप से उठाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा। जो संगठन की एकजुटता और सम्मान की भावना को दर्शाता है।
बैठक के दौरान संतोष अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, कमलनयन सिंह, केशव सिंह सोलंकी एवं संदीप अग्रवाल सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube