ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राहडा फाउंडेशन ने बाड़मेर के ‘वीणा महोत्सव’ में किया मेवाड़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 15 views
राहडा फाउंडेशन ने बाड़मेर के ‘वीणा महोत्सव’ में किया मेवाड़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व

उदयपुर विवेक अग्रवाल। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के जीवंत संगम का साक्षी बने बाड़मेर में आयोजित ‘वीणा महोत्सव’ में मेवाड़ की ओर से ’राहडा फाउंडेशन’ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मेवाड़ी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। रुमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में मारवाड़ और मेवाड़ की सांस्कृतिक एवं संगीत परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।
विशेष उल्लेखनीय है कि रुमा देवी फाउंडेशन की ओर से मेवाड़ क्षेत्र से राहडा फाउंडेशन को इस महोत्सव में भागीदारी हेतु विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया था, जिस पर फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
राहडा फाउंडेशन की ओर से संस्थापक अर्चना सिंह चारण सहित अन्य सदस्यों ने इस महोत्सव में भाग लेकर मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे मेवाड़ की सांस्कृतिक गरिमा और अधिक सुदृढ़ हुई।
इस अवसर पर अर्चना सिंह चारण ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीणा और वाणी महोत्सव में राजस्थान की आत्मा को सजीव होते देखा, जहां संस्कृति, कला और भक्ति का अद्भुत संगम था। उन्होंने कहा कि राजस्थान केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि कला और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह वह पावन भूमि है, जहां नरसी मेहता, ईसरदासजी, मीरा, रैदास, कबीर और कुम्भानदास’’ जैसे संतों की वाणी आज भी जन-जन में गूंजती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि मारवाड़ और मेवाड़ की परंपराओं को जोड़ने वाला सेतु है, जो आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता का संदेश देता है। राहडा फाउंडेशन की इस सहभागिता ने न केवल मेवाड़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया, बल्कि राजस्थान की विविध सांस्कृतिक धाराओं को एक मंच पर लाकर एकता में विविधता के भाव को भी साकार किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube