ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजगढ़ में रोडवेज बस सेवाओं को लेकर उठी नाराज़गी, विकास ने सरकार को लिखा पत्र।

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 27 views
राजगढ़ में रोडवेज बस सेवाओं को लेकर उठी नाराज़गी, विकास ने सरकार को लिखा पत्र।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ क्षेत्र में रोडवेज बस सेवाओं में कटौती और रूट परिवर्तन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। राजगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने इस संबंध में राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
पत्र में बताया गया है कि हाल ही में परेवणी से हरिद्वार के लिए शुरू की गई बस सेवा को राजगढ़ से संचालित किया जाना चाहिए था, लेकिन इसे माचाड़ी से संचालित किया जा रहा है, जिससे राजगढ़ क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास मंच का आरोप है कि राजस्थान रोडवेज की मुख्य प्रबंधक सपना मीना द्वारा मनमाने ढंग से बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे निगम को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अनिल कुमार गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राजगढ़ से संचालित घड़ी–मंडावर–महुवा रूट की बस सेवा को भी बंद करवा दिया गया है। इस संबंध में पहले ही लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मांगे लाल मीणा को पत्र लिखकर अलवर से संचालित बसों को कांडोली बाईपास की बजाय राजगढ़ होकर संचालित करने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले का एक प्रमुख तहसील मुख्यालय है, जहां से प्रतिदिन हजारों कर्मचारी आवागमन करते हैं। इसके बावजूद राजनीतिक कारणों से यहां की बस सुविधाओं को समाप्त किया जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विकास मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बस सेवाओं को बहाल नहीं किया गया, तो एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर अपनी मांगों को मजबूती से रखेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महुवा, मंडावर, करौली, हिण्डौन और श्री महावीरजी जैसे प्रमुख स्थानों के लिए बसों को कोठी नारायणपुर बाईपास से निकालने के बजाय राजगढ़ होकर संचालित किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी की यह जानकारी विकास मंच अध्यक्ष अनिल गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप से दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube