ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, हजारों श्रावक- श्राविकाएं सामूहिक रूप से करेंगे जाप

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 12 views
विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, हजारों श्रावक- श्राविकाएं सामूहिक रूप से करेंगे जाप
- विश्व नवकार महामंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सकल जैन समाज की बैठक सम्पन्न
- 10000 से अधिक मानव समाज के धर्मावलंबी सामूहिक रूप से करेंगे नवकार महामंत्र का जाप
- सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक होगी नवकार महामंत्र की आराधना
-
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से एक विश्व, एक महामंत्र और शान्ति के लिए संगठित सर्व समाज की परिकल्पना लिए नवकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन 9 अप्रैल को पूरे विश्व में एक साथ, एक दिन, एक समय पर आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को आयड़ जैन मंदिर स्थित आत्म वल्लभ सभागार में चेयरमैन यशवंत आंचलिया की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बैठक में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए बताया कि विश्व के 108 देशों में, 100 मेगा इवेंट्स और 6000 देरासर, उपाश्रय, स्थानकों से विश्व नवकार महामंत्र दिवस हेतु लाखों लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा जहाँ एक समय पर इतनी संख्या में सर्व समाज जन और देशवासियों के द्वारा किए जाने वाले जाप से पूरा आभामंडल नवकारमय होगा। सभी स्थानों पर एक साथ प्रात: 8.01 बजे से 9.01 बजे तक मंत्र के महामंत्र नवकार महामंत्र की आराधना की जाएगी। जिसमें उदयपुर में 10000 से अधिक मानव समाज के धर्मावलंबी सामूहिक रूप से केवल नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। आयोजन विशुद्ध रूप से स्वागत , सम्मान, सत्कार से दूर केवल नवकार महामंत्र की आराधना का ही किया जायेगा। फत्तावत ने सभी से आव्हान किया कि प्रात: 7.50 बजे तक सभी सूरजपोल स्थित फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में बनाए गए सभागार में अपना स्थान ग्रहण कर ले। इस आयोजन में उदयपुर शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजजन इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।
- महिला व पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग
जीतो लेडीज विंग उदयपुर की अध्यक्ष अंजलि सुराणा ने बताया कि महिला और पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग की जाएगी ताकि धर्मावलंबी महामंत्र की आराधना के साथ सामयिक आराधना भी कर सकेंगे। अनुशासित और मर्यादित जैन समाज समय सीमा का ध्यान रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज करेगा।
बैठक में जीतों चेयरमेन यशवंत आंचलिया के शब्दों द्वारा स्वागत और विजयलक्ष्मी गलुण्डिया के सामूहिक नमस्कार महामंत्र से बैठक का आगाज हुआ। तथा समाज अध्यक्ष और विशिष्ट जन महेंद्र टाया, सागर गोलेछा, नरेंद्र सिंघवी, महावीर चपलोत, कुलदीप नाहर, दिलीप तलेसरा, डॉ सुभाष कोठारी, अंजलि सुराणा आदि ने सभी का आव्हान किया कि उक्त आयोजन में अधिकाधिक धर्मावलंबी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाए। बैठक का संचालन महेंद तलेसरा द्वारा और आभार कोषाध्यक्ष प्रतीक हिंगड द्वारा दिया गया।
नवकारसी संयोजक श्याम नागौरी ने बताया कि नवकार मंत्र जाप के पश्चात वंडर सीमेंट के स्पॉन्सर से नवकारसी का आयोजन भी रखा गया है। नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम में नवकारसी व्यवस्था में जैन समाज के विभिन्न महिला व पुरुष संगठनों के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक में प्रमोद सामर, नितूल चंडालिया, श्याम नागौरी, अरुण मांडोत, अतुल चंडालिया, अशोक कोठारी , दीपक सिंघवी, भूपेंद्र गजावत, नितिन लोढ़ा, आनंदी लाल बंबोरिया, धर्मेश नवलखा, राजेश जैन, कपिल सुराणा, अनिल कटारिया, अरविंद जारोली,विनय कोठारी, सोनल सिंघवी, अर्चना जैन, सुशीला मेहता, बीना मारु, अंकिता करणपुरिया, रमेश शाह, प्रवीण नाहर ,अभिषेक पोखरना, मनीष गलुण्डिया, राकेश नंदावत, अनिल जारोली, लोकेश कोठारी सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

More News

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से कीजिये रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन।
यह कैसा चमत्कार जो चिंमठा से होते हैं रोग सही, चिंमठा वाला बाबा उदयपुरवाटी
कस्बे के राज के महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती व जलियांवाला हत्याकांड की बरसी मनाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने माह मार्च 2026 में किए उल्लेखनीय कार्य*
रुक्मणि विवाह एवं उद्धव चरित्र सुनाया।* *बऊ धाम पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज का मिला सानिध्य।*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube