ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट-2025 का होगा आयोजन, देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र होंगे आयोजन में सम्मलित*

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 271 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट-2025 का होगा आयोजन, देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र होंगे आयोजन में सम्मलित*

*एलुमनाई हमारे मज़बूत स्तम्भ, पूर्व छात्रों की उपलब्धियां ने विश्वविद्यालय को किया है गौरवान्वित : प्रो. निमित चौधरी,कुलगुरु*

कोटा, 24 दिसम्बर, इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा (वर्तमान में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा) के वर्ष 1996 से 2000 तक के पी-बैच से पासआउट पूर्व छात्रों द्वारा आरटयू के साथ अपनी स्मृतियों की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में कोटा में 26 दिसंबर को आरटीयू एलुमनाई मीट-2025 का आयोजन होने जा रहा है। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र (एलुमनाई) अपने परिवारजनों सहित कोटा पहुंचेंगे और इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। वर्तमान में ये सभी एलुमनाई वर्तमान में भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों में बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाओं, प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं तकनीकी क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।कार्यक्रम के दौरान दिन में कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह एवं परिचय सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। समस्त फैकल्टी सदस्यों को एलुमनाई आयोजन समिति द्वारा आमंत्रण भी भेजा गया है। सांध्यकालीन सत्र में आकर्षक बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करेंगे।

कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने कहा कि एलुमनाई मीट का उद्देश्य पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित करना, अनुभव साझा करना तथा करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। एलुमनाई मीट स्मृतियों, अनुभवों और प्रेरणाओं का संगम है। यह हमें अतीत से जोड़ता है और भविष्य की प्रेरणा भी प्रदान करता है।यह एलुमनाई हमारे मज़बूत स्तम्भ है जो विश्वविद्यालय की पहचान को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने एलुमनाईस के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जयपुर के आईजी अजयपाल, गुरुग्राम मेट्रो के डायरेक्टर शैतान सांगवा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीमओ) में चीफ इंजीनियर भगवान सहाय, रेलवे में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे अनेक विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रेरक सत्र, अनुभव साझा करने की गतिविधियाँ तथा नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी कार्यक्रम का आकर्षण होंगी।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी पूर्व छात्रों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि आपसी संबंधों को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर एलुमनी और वर्तमान छात्रों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित होगा,जिसमें परस्पर करियर मार्गदर्शन और अनुभव साझा किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन का संयोजन राजीव वाष्र्णेय, रितेश समदानी तथा ईसीके एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति एवं पी-बैच के तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार यह आयोजन न केवल पूर्व विद्यार्थियों पुनर्मिलन का अवसर होगा, बल्कि आरटीयू की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा और एलुमनाई की उपलब्धियों को भी मंच प्रदान करेगा।

*जनसंपर्क अधिकारी*
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा*

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube