ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्रीनथमल तोदी बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों की सीटीईटी में शानदार सफलता

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 22 views
श्रीनथमल तोदी बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों की सीटीईटी में शानदार सफलता

लक्ष्मणगढ़। कस्बें के श्रीनथमल तोदी बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीटीईटी में शानदार सफलता का परचम लहराया हैं। हाल ही में घोषित केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा सीटीईटी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें संपूर्ण भारत में परीक्षा परिणाम मात्र 18% रहा हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.बीनू शेखावत ने बताया कि इस घोषित परीक्षा परिणाम में श्री नथमल तोदी बीएड कॉलेज से वर्तमान में अध्यनरत पॉच विद्यार्थियों ने तथा गतवर्ष पास आउट हुए पॉच विद्यार्थियों ने भी सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया हैं, जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर में अध्यनरत छात्रा हिमांशु कुमारी, सुमन कुमारी तथा बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में अध्यनरत रेखा दईया, आस्था व सुलोचना कुमारी शामिल हैं, इससे पूर्व 2025 में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2025 में भी इस बीएड महाविद्यालय में अध्ययन के दौरान ही 43 विद्यार्थियों ने पात्रता हासिल करने में सफलता प्राप्त की थी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.बीनू शेखावत ने बताया कि इस महाविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम के साथ ही प्रथम श्रेणी शिक्षक, द्वितीय श्रेणी शिक्षक तथा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं रीट, सीटीईटी जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती हैं। इसी कारण महाविद्यालय से कई विद्यार्थी लगातार सरकारी सेवाओं में चयनित होते रहे हैं।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube