ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन*

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 107 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन*
जयपुर, 24 दिसंबर।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में *राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस* मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ. सुमन ढाका ने की।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की प्रभारी श्रीमती पंकज कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने उपभोक्ता अधिकारों एवं उनके महत्व विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, उपभोक्ता के प्रमुख अधिकारों तथा जागरूक उपभोक्ता बनने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं और उन्होंने विषय में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि उपभोक्ता जागरूकता समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और छात्राओं में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।

More News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रेसिडेंट स्काउट एवं प्रेसिडेंट रोवर शिविर 16 से *राजस्थान प्रदेश से 250 से अधिक युवा लेंगे प्रेसिडेंट अवॉर्ड का प्रशिक्षण*
विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव एवं उपकरणों के रख रखाव एवं उर्जा की बचत के बारे में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया।
विद्युत से सुरक्षा के उपाय बताए
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया* *उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ रहे मुख्य अतिथि*
समाजसेवी सुधीर माथुर ने किया "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन*
शाखा प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube