ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ट्रेक्टर ने एक बालिका को कुचला, मौके पर ही मौत

By Goapl Gupta · 08 Apr 2026 · 21 views
ट्रेक्टर ने एक बालिका को कुचला, मौके पर ही मौत

संजय चौहान रूपवास भरतपुर

रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गहनौली थानांतर्गत खुडासा गांव में एक तेजगति से आ रहे ट्रेक्टर ने पैदल जा रही चार वर्षीय बालिका को को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुडासा निवासी बालिका के पिता वकील पुत्र हुब्बी सिह ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी पुत्री खुशी पैदल ही घर आ रही थी। इसी दौरान
गांव का श्यामसुन्दर उर्फ कल्ला पुत्र दयाराम जाति गुर्जर अपने ट्रैक्टर मैसी डीआई रंग लाल को तेज गति व लापरवाही से चलाकर लाया और मेरी बेटी खुशी के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मेरी बेटी के खुशी के सिर पर ट्रैक्टर का टायर चढ गया और मेरी बेटी की मौके पर ही मृत्यू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रूपवास उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रेक्टर को जप्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube