श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र के निवासियों ने एसएचओ सुमन जयपाल जी से जो उम्मीदें की थीं, उन पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं।
By Goapl Gupta ·
08 Apr 2026 ·
31 views
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र के निवासियों ने एसएचओ सुमन जयपाल जी से जो उम्मीदें की थीं, उन पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं। पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सुमन जयपाल जी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
थाना क्षेत्र में बीट अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर बोर्ड पर अंकित करवाकर उन्होंने आमजन को पुलिस से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम उपलब्ध कराया है। साथ ही पदमपुर थाना क्षेत्र के सभी निवासियों से यह अपील की गई है कि कहीं भी किसी प्रकार का अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पदमपुर पुलिस थाना को सूचना दें।
एसएचओ सुमन जयपाल जी स्वयं नियमित रूप से रात्रि गश्त कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पदमपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों से क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बना है तथा जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
ऐसे कर्तव्यनिष्ठ, सक्रिय एवं जनहितैषी पुलिस अधिकारी को पदमपुर क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
— घनश्याम शर्मा
गजसिंहपुर, श्रीगंगानगर