ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला 13 अप्रैल को

By Goapl Gupta · 09 Apr 2026 · 22 views
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला 13 अप्रैल को
उदयपुर, 9 अप्रैल। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत के शुद्ध गायन एवं प्रोटोकॉल विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन दलवी ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यशाला शिक्षा विभाग (माद्यमिक शिक्षा) के सहयोग से उच्चय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिल्पग्राम, उदयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक राष्ट्रगीत के सही स्वरूप को पहुंचाना है। कार्यशाला में वरिष्ठ संगीतकार डॉ. प्रेम भण्डारी द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को राष्ट्रगीत के सही उच्चारण, लय एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पश्चात सभी प्रतिभागी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत का नियमित अभ्यास करवाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में राष्ट्रभावना का विकास हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube